Baseball

KHELNEWZ KAWARDHA DESK प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के पांच खिलाडियों ने राष्ट्रीय बेसबॉल स्पर्धा में जीते पदक

31वी राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में 24 से 29 मई तक आयोजित हुआ. जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम में प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी कवर्धा से बालक वर्ग में चंद्रेश कोर्राम, पंकज मेरावी, शुभम सेन बालिका वर्ग में चांदनी साहू, जयश्री घृतलहरे कुल 05 खिलाडियों का चयन हुआ था. छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने स्वर्ण पदक तो बालिका टीम ने रजत पदक जीतने में कामयाब रहे.

छत्तीसगढ़ प्रदेश की महासचिव सुश्री मिताली घोष के नेतृत्व में इन खिलाड़ियों का चयन किया गया था. अकेडमी के 05 खिलाडियों द्वारा बेसबॉल सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, निज सहायक नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, श्याम चकोर, भूपेंद्र गढ़े एवं समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author