31वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप 24 से 29 मई तक KIIT यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित हुई. जिसमें छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक टीम ने स्वर्ण पदक एवं बालिका टीम ने रजत पदक जीते.फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ बालक टीम का सामना महाराष्ट्र से हुआ। मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार हिटिंग, मजबूत फील्डिंग एवं बेहतरीन पिचिंग का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
छत्तीसगढ़ टीम ने एकतरफा मुकाबले में महाराष्ट्र को 06-02 से पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम ने कुछ अंक से चूकते हुए सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा जमाया. बालक वर्ग में पंकज, राहुल, हर्षवर्धन, कमल, चंद्रेश, शुभम, आरव, अथर्व, चिंटू, बलिराम, आर्यन, संजू, उत्कर्ष, साहिल, आशीष, चमन एवं मानस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बालिका वर्ग में कामिनी, मुकेश, सोनाली, रागिनी, सुमन, खुशी, आयुषी, चैतली, चांदनी, शालिनी, केसरी, हर्षिता, भूमि, खिलेश्वरी, अदिति, जयश्री, प्रियांशु एवं तृषा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम को सिल्वर मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पलक जायसवाल ने टीम की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त किया. महासचिव सुश्री मिताली घोष ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ खेला। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं प्री नेशनल कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दिया गया, जिसका परिणाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में बेसबॉल खेल लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।संघ की उपाध्यक्ष डॉ. कैरोलाइन सत्तूर, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा, सदस्य मृत्युंजय शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दिया.
टीम के कोच एवं मैनेजर अख्तर खान, लखन लाल देवांगन, चेतना देवलिया, पायल साखरे एवं संदीप गाहिरे को भी सभी ने शुभकामनाये दिए.
व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी टीम को शानदार उपलब्धियां प्राप्त हुईं। बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ बॉयज टीम को Best Discipline Team Award से सम्मानित किया गया। वहीं बालक वर्ग में चंद्रेश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए Best All Rounder Award प्रदान किया गया। बालिका वर्ग में कामिनी को बेहतरीन पिचिंग प्रदर्शन के लिए Best Pitcher Award से सम्मानित किया गया।
