Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

रायपुर स्थित कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल में आयोजित 20वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में देशभर की कुल 24 टीमों ने भाग लिया।सरगुजा वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए।

सीनियर गर्ल्स स्ट्रोक इवेंट में साक्षी कुमारी, सुरभि शर्मा, श्रीजल जायसवाल एवं अनु जायसवाल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। वहीं सीनियर बॉयज डबल्स इवेंट में आकाश दुबे ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके अलावा संदीप सिंहा एवं राजपाल कुजूर ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से रजत सिंह, अभिजीत झा, प्रिया जायसवाल एवं खुशबू गुप्ता ने निर्णायक (रेफरी) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक की भूमिका निभाने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह व संजय अग्रवाल, निशांत सिंह गोल्डी, सौरभ सिंहा, सुनैना जायसवाल, आकाश गुप्ता समेत सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ एवं सरगुजा वुडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *