बिलासपुर के अवि मानिकपुरी का सफर आज एक नई ऊंचाई पर पहुँच गया है। उनका चयन अंडर-18 जूनीयर्स एशिया कप हॉकी के लिए भारतीय टीम में हुआ है. जो इस बार जापान में आयोजित होगा। जापान की मेज़बानी में आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित महाद्वीपीय टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून तक खेला जाएगा।

अवि ने बिलासपुर के गली‑मैदानों से शुरुआत की जहाँ आभाव था लेकिन जुनून कभी कम नहीं हुआ। स्थानीय प्रतियोगिताओं से लेकर राज्य और फिर जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप तक, हर मैच में उन्होंने अपनी गति, टेकलिंग और गेम विज़न के ज़रिए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। आज वह जापान की विश्व‑स्तरीय सुविधाओं वाले मैदानों में भारत की जर्सी पहनकर खेलेंगे.

इस यात्रा में छत्तीसगढ़ हॉकी संगठन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव, रोहित बाजपेयी प्रेसिडेंट हॉकी बिलासपुर, कोच राजेश हेनरी, हरिशंकर हेटा, मृणाल चौबे, अनुराग श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, धनीराम यादव, रवि पारिख, सोनू सिंह आदि का मार्गदर्शन और सहयोग अवि को प्राप्त हुआ.
अवि की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री अरुण साव, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, विधायक बिल्हा, अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा, सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, रजनीश सिंह पूर्व विधायक तथा विक्रम सिसोदिया (महासचिव, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ), तनुजा सलाम, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, ए एक्का सहायक संचालक, अजीत लकड़ा एवं राकेश टोप्पो ने बधाई दिए है.


