Football

KHELNEWZ RAIGARH DESK जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर में 70 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे है हिस्सा

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला स्तरीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर का आयोजन नटवर स्कूल मैदान में किया जा रहा है. यह शिविर 5 मई से 26 मई तक जारी रहेगा.जिसमें 70 से 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इस शिविर में अनुभवी खिलाड़ियों द्वारा फुटबॉल का प्रशिक्षण बारीकियों से सिखाया जा रहा है. जिसमें फिजिकल एक्टिविटी फुटबॉल के बेसिक स्किल, पासिंग, ड्रिबलिंग की विद्या खिलाड़ी प्राप्त कर रहें है । इस प्रशिक्षण में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है।

शिविर के कोच शारदा सिंह गहलोत है उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण विगत 15 वर्षों से दिया जाता रहा है. शिविर में कोच शारदा सिंह गहलोत के अलावा विजेंद्र यादव, संतोष यादव, प्रमोद आदि कोचेस शामिल है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author