आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न वॉलीबॉल खेल मैदानों एवं क्लबों को बॉल एवं नेट प्रदान किए गए। उक्त कार्यक्रम का आयोजन 17 मई को महादेव घाट, रायपुर स्थित श्री हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल क्लब में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश मूणत विधायक रायपुर पश्चिम तथा मैट्स यूनिवर्सिटी के चांसलर गजराज पगारिया रहे।
आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा यह अभियान पूरे भारतवर्ष में संचालित किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों में वॉलीबॉल खेल गतिविधियों से जुड़े क्लबों एवं समितियों को बॉल एवं नेट वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम में जिन प्रमुख संस्थाओं/क्लबों को सामग्री प्रदान की गई, उनमें हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल क्लब रायपुरा, मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, साईंनाथ अमलेश्वर, हुडको वॉलीबॉल क्लब दुर्ग, महाराणा प्रताप क्लब सेक्टर भिलाई, मयूर क्लब खम्हरिया, कोनारी क्लब, यूथ स्पोर्ट्स क्लब अभनपुर, कोरिया जिला, बढ़ईपारा, सिमगा, कुथरौद, नवापारा, कसडोल, ओटगन, गरियाबंद, महासमुंद, सिटी स्पोर्ट्स क्लब रायपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, अंबिकापुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा सहित अन्य स्थान शामिल रहे।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश मूणत (विधायक, रायपुर पश्चिम), गजराज पगारिया (चांसलर, मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर), सतेन्द्र पाण्डेय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन), अनवर अली (अध्यक्ष, हटकेश्वर नाथ वॉलीबॉल क्लब), विनोद नायर, मंगलेश्वर सिंह, मार्तण्ड सिंह, जितेन्द्र सिंह, रमाकांत निषाद, नितिन पाण्डेय, गुरमीत सिंह, राजेन्द्र वर्मा, आशुतोष शर्मा, डी.सी.एच. सुरी बाबू, दुर्गा राव, जनक यादव, इरफानुल हयात, अजीत कुटटन, सी.के. वर्मा, प्रांजल दास, राजेश मणी, अनिल सिंह, दुलेन्द्र, गौरंग चौबे, दीपक मौर्य, एम.डी. साहू, विरेन्द्र पटेल, शशांक चौहान, ओम बागी, सुश्री सुनिधि पाण्डेय, रंजीत मिश्रा, विनोद सिंह सहित वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति में बॉल एवं नेट का वितरण किया गया।
यह जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान द्वारा दी गई। श्री खान ने बताया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आर्ट ऑफ गिविंग संस्था के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा इस नेक पहल के माध्यम से प्रतिवर्ष राज्य को बॉल एवं नेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया।
