Sport News

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK छत्तीसगढ़ की स्टार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने एसियन चैंपियनशिप में जीती दोहरा पदक

छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने Senior Asian Weightlifting Championship में 53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर एवं कांस्य पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है।

ज्ञानेश्वरी यादव ने स्नैच में 88 एवं क्लीन एंड जर्क में 106 कुल 194 किलोग्राम का वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस शानदार उपलब्धि पर कोच अजय लोहार विश्वकर्मा, ज़िला प्रशासन, स्टेडियम समिति, ज़िला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित आजमानी, संघ के अध्यक्ष श्री विजय बघेल, सचिव राजेश जंघेल समेत समस्त पदाधिकारियों, जय भवानी व्यायाम शाला से जुड़े सदस्यों ने शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *