Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK आरसीबी ने रायपुर में अपने जीत के सिलसिले को रखा बरक़रार, आखरी गेंद तक चले सस्पेंस में एमआई को हार का स्वाद चखना पड़ा

राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। कभी मैच मुंबई इंडियंस की तरफ जाते दिखा तो कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वापसी की। आखिरकार RCB ने अंतिम गेंद पर 2 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ RCB ने प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया, जबकि मुंबई इंडियंस का सफर लगभग खत्म हो गया।

एमआई ने आरसीबी के सामने जीत के लिए जरूरी 167 रनो का लक्ष्य रखा. RCB मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन क्रुणाल पंड्या ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंदों में 73 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा। कृणाल क्रेम्प के दर्द से कराहने के बावजूद टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचाया। जैकब बेथेल ने भी 27 गेंदों में 27 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि मुंबई के गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए थे।

कॉर्बिन बॉश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया।मैच का असली रोमांच आखिरी दो ओवरों में देखने को मिला। कभी छक्का लगा तो कभी विकेट गिरा। मैदान पर कैच छूटे, शानदार कैच भी देखने को मिले और दोनों टीमों के खिलाड़ी दबाव में नजर आए। नमन धीर ने गजनफ़र के गेंद पर कैच पकड़कर तिलक की ओर फेंका जबकि तिलक वर्मा ने उसे बाउंड्री समझ कर रिसीव नहीं किया ओर कैच ड्रॉप हो गया औऱ मैच का पासा पूरी तरह यहां से कृणाल पांड्या ने पलट दिया।

आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और मुकाबला पूरी तरह फंस चुका था। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन आखिर में RCB के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने हिम्मत दिखाई। राज बावा को आखिरी ओवर सौंपा गया उसमें उन्होंने रोमारियो शेफर्ड का विकेट भी निकाला लेकिन अंतिम गेंद पर दो रन बनाकर RCB ने जीत हासिल कर लिया. आरसीबी के इस जीत ने रायपुरियंस के संडे को चार चाँद लगा दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *