एमआई जीत के साथ अंको में करना चाहेगी इज़ाफ़ा
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमी जनता को रूबरू देखने का मौका मिल रहा है.
मौजूदा आईपीएल में अंक तालिका को देखे तो आरसीबी 12 अंको के साथ चौथे स्थान पर है, वही मुंबई इंडियंस 6 अंको के साथ नौवे स्थान पर मौजूद है. आरसीबी में रन मशीन विराट कोहली टॉप स्कोरर है, वही रजत पाटीदार, देवदत्त पडिकल, फील साल्ट, हेज़लवुड टॉप परफार्मिंग है.
मुंबई इंडियंस की बात की जाये तो सितारा खिलाड़ियों से सजी इस टीम में पलटवार की जबरदस्त क्षमता है. हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, रिकेलटन, ग़ज़नफ़र (अभी तक 10 विकेट ) कुछ खास नाम है.

आरसीबी के लिए रायपुर होम ग्राउंड है और आरसीबी ने 2016 में यहाँ दिल्ली डेयर डेविल्स के विरद्ध मुकाबला भी खेल चूका है. जिसमे विराट ने विनिंग नॉक खेलते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में कामयाब हुए थे. वही मुंबई इंडियंस इससे पूर्व रायपुर के मैदान में नहीं खेला है.
आरसीबी होम ग्राउंड के बीच और पहले खेलने के अनुभव और मिली जीत का कॉन्फिडेंस लेकर आज मुकाबले में उतरेगा वही एमआई के लिए यहाँ से विनिंग ट्रैक पर लौटना बेहद जरूरी रहेगा, ऐसे में पचास हज़ार के ज्यादा दर्शको की भीड़ और रायपुर के बड़े मैदान में दोनों दिग्गज टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.
