Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच कल होने वाले टक्कर के लिए पूरी तरह तैयार

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के होने वाले दो मुकाबलों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रायपुर आरसीबी के लिए सेकेंड होम ग्राउंड है. पहला मैच 10 मई रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला बुधवार को आरसीबी और केकेआर के बीच होना है। मैच को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है तो वहीं दूसरी ओर एडवायजरी भी जारी कर दी गई है।

14 पाइंट की जारी एडवायजरी में स्टेडियम में उक्त सामान प्रतिबंधित रहेंगे। जिसमें शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ, बॉटल, डिब्बे, टिफिन, कुर्सी – स्टुल, छाता, रोलर, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स बोर्ड, वाद्य यंत्र अग्नियअस्त्र, फटाका, चाकु, कटार, तलवार, कैंची, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर, हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट, पीछे का बैग, संकट पैदा करने वाले संकेत, लैपटॉप, हैण्डीकेम, लेजर लाईट, सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट, परफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर), सिरिंज, पेन/ पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद, लकड़ी की लाठी / हॉकी / स्टीक / झण्डा, लाउड हैलर/सिटी/हार्न/रेडियो, प्रचार उत्पाद सामाग्री, सभी प्रकार का सिक्के इनमे शामिल हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *