Hockey

KHELNEWZ BILASPUR DESK न्यायधानी के अवि मानिकपुरी भारतीय हॉकी टीम में हुए चयनित

छत्तीसगढ़ के हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का चयन अंडर-18 भारतीय हॉकी टीम में हुआ है। टीम 15 मई से भोपाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला में उतरेगी। बिलासपुर के अवि को जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, कोच राजेश हेनरी, हरिशंकर हेटा, मृणाल चौबे, अनुराग श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, अवि के पिता जितेंद्र मानिकपुरी व माता शशिकला मानिकपुरी, धनीराम यादव आदि ने बधाई दिए. अवि वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी में ओलंपियन समीर दाद से भोपाल में प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author