2 से 8 मई तक आयोजित AITA U16 & U18 चैंपियनशिप का आयोजन समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) के तत्वावधान में किया गया।
प्रतियोगिता में महाराष्ट्र,ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।आयोजन में सीएसटीए के सचिव गुरुचरण सिंह होरा, सह सचिव रूपेंद्र चौहान, टूर्नामेंट रेफरी निखिल मराठे की विशेष भूमिका रही।
अंडर-16 बॉयज़ सिंगल्स फाइनल में महाराष्ट्र के प्रणव गायकवाड़ ने मध्यप्रदेश के मिरेश गिरधानी को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-16 बॉयज़ डबल्स मुकाबले में महाराष्ट्र की जोड़ी प्रणव गायकवाड़ / युग सिंहवी ने मध्यप्रदेश के हितार्थ सुराना / मिरेश गिरधानी को कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7(5), 10-4 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंडर-18 बॉयज़ सिंगल्स फाइनल में महाराष्ट्र के गर्व वाधवानी ने महाराष्ट्र के ही प्रणव गायकवाड़ को 7-6(5), 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं अंडर-18 बॉयज़ डबल्स में मध्यप्रदेश के निपुण चौहान एवं छत्तीसगढ़ के सार्थक सुंदरानी की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ के अमोल अग्रवाल / कबीर बरसैयाँ को 6-1, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
