badminton

KHELNEWZ RAIGARH DESK चक्रधर बैडमिंटन चैंपियनशिप का जिले में हुआ सफल आयोजन

चक्रधर क्लब बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 7 मई तक आयोजित किया गया. जिसमे बालक बालिकाओं के वर्ग समूह अंडर 7 से लेकर अंडर 19 के अलावा प्रोफेशनल खिलाड़ियों का पृथक से प्रतियोगिताएं ससमाहित करते हुए आयोजित किया गया.स्पर्धा के दौरान SSP रायगढ़ शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बैडमिंटन संघ सचिव सौरभ पंडा, विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी अनिल विश्वकर्मा, नीरज तिवारी उपस्थित रहे. उविजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र आदि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान सचिव श्री पंडा ने जिले में नवंबर माह में होने वाले अंडर 15 एवं 17 की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की जानकारी साझा की एवं शीघ्र प्लेयर आईडी बनाने हेतु खिलाड़ियों को प्रेरित किया.

प्रतियोगिता के परिणाम में

अंडर 7 बालक एकल विजेता शिवांग अग्रवाल, उपविजेता रिधान सिंह (15-2…15-5), अंडर 9 बालक एकल विजेता केयांश अग्रवाल , उपविजेता पार्थ अग्रवाल (10-15,15-11,15-13), अंडर 9 बालिका एकल विजेता कीवी अग्रवाल , उपविजेता टिया चौधरी (18-16,10-15,15-13) , अंडर 11 बालक एकल विजेता अर्हम खान , उपविजेता वेदांत देवांगन (15-5,15-8), अंडर 11 बालिका एकल विजेता दिविशा अग्रवाल , उपविजेता नायशा अग्रवाल (15-8,15-9), अंडर 13 बालक एकल विजेता समर्थ अग्रवाल , उपविजेता सर्वांग अग्रवाल (15-6,13-15,15-9) , अंडर 13 बालिका एकल विजेता प्रीत आहूजा, उपविजेता यशिका आसवानी (15-10,15-12), अंडर 15 बालक एकल विजेता सारांश बापोड़िया , उपविजेता आयुष मिंज (13-15 , 15-12,15-14 ) अंडर 15 बालिका एकल विजेता अंबिका पटेल , उपविजेता आर्ची आहूजा (15-5,15-10), अंडर 17 बालक एकल विजेता शिवांशु रिझवानी, उपविजेता भौमिक दहिवेले (15-12,15-9), अंडर 17 प्रोफेशनल बालक एकल विजेता लक्ष्य प्रधान , उपविजेता आरव मित्तल (16-14,15-13) , अंडर 19 बालक एकल विजेता नवनीत कुमार , उपविजेता हर्षवर्धन सिंह (15-7,12-15,15-8) , सीनियर बालिका एकल विजेता आंशिक शर्मा, उपविजेता डॉक्टर शुभांगी जैन (15-10,15-13), सीनियर प्रोफेशनल बालिका एकल विजेता गौरी श्री बेहरा, उपविजेता अदिति सिंह (15-8,15-8) रहे ।

छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष व जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चक्रधर क्लब के प्रबंधक, कोच अकरम खान ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अतिथियों एवं पालकों का आभार व्यक्त किया ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *