chess

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में प्रज्वल बने अंडर 7 कैटेगरी में राज्य चैंपियन

जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ी प्रज्वल पाण्डेय ने रायपुर में आयोजित अंडर -7 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते।

छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ द्वारा 2 से 3 मई तक 7 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा आयोजित की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 47 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता 6 चक्र में खेले गए. इस जीत से इनका चयन आगामी जून माह में महाराष्ट्र में आयोजित U- 7 आयु वर्ग की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

ज्ञात हो कि इन्हें हाल में शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फिडे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग अंक (1485) प्रदान की गई है, ये छत्तीसगढ़ के इकलौते सात वर्षीय खिलाड़ी हैं जिन्हें फिडे की स्टैंडर्ड रेटिंग प्राप्त है। प्रज्वल की सफलता से छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ, जिला शतरंज संघ सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author