राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग यूथ दल के चयन हेतू राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब, बी एस पी स्कूल में 01 से 03 मई को 25वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वाधिक 28 स्वर्ण, 11रजत और 06 कांस्य सहित कुल 45 पदक जीतकर बालोद ओवर ऑल चैंपियन बनी।

26 स्वर्ण पदक, 08 रजत और 04 कांस्य सहित कुल 38 पदक जीत कर रायपुर द्वितीय और 08 स्वर्ण, 05 रजत और 04 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 17 पदक जीत कर बस्तर तृतीय स्थान पर रहा।
03 मई के रात 10 बजे तक चले पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतेश क्षत्रिय (DGM राजहरा माइंस) ने की। विशेष अतिथि के रूप में छ ग स्टेट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नवीन कालिया और श्रीमती ज्योति कालिया उपस्थित थे

.मुख्य अतिथि एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा 2026 – 27 में अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले युवराज सिंह (जगदलपुर), समिधा अग्रवाल, प्रवीण कृष्ण जायसवाल (रायपुर) और टिकेश्वरी साहू का विशेष सम्मान किया गया.
प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 40 सदस्यीय दल आगामी 7वीं राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप हल्द्वानी (उत्तराखंड) में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।

प्रतियोगिता का संचालन प्रणव शंकर साहू, हरबंश कौर, विशाल हियाल, आकाश मौर्य, टिकेश्वरी साहू, वाणी सहित 25 सदस्यीय टेक्निकल टीम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अमन यादव ने किया। कार्यक्रम का संपूर्ण मंच संचालन महासचिव अनीस मेमन ने किया।कार्यक्रम के अंत मे मेडिकल ऑफिसर डॉ हिमिका साहू सहित समस्त निर्णायकों का सम्मान किया गया तथा आयोजन समिति की ओर से अतिथि गण को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
