chess

KHELNEWZ DURG DESK जिले की श्रेष्ठा भारद्वाज बनी राज्य अंडर 7 शतरंज चैम्पियन

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में राजधानी के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम में स्थित प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में 2 एवं 3 मई को आयोजित स्टेट अंडर 7 ओपन एवं बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी श्रेष्ठा भारद्वाज ने 6 में से 5 अंक प्राप्त कर बालिका वर्ग में राज्य विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

जिले के मेधांश सोरी ने अंडर 7 ओपन वर्ग में 6 में से 5 अंक प्राप्त कर उपविजेता बने। ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा के लिए चयनित हुए हैं। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा में कुल 66 प्रतिभागी शामिल थे । स्टेट अंडर 7 के ओपन वर्ग में राज्य के कुल 47 खिलाड़ी एवं अंडर 7 बालिका वर्ग में राज्य के कुल 19 खिलाड़ी शामिल थे । स्पर्धा 6 चक्रों में खेली गई ।

श्रेष्ठा एवं मेधांस को जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा, अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, ललित वर्मा, दिनेश जैन, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश नालोडे, एस के भगत, अजय राय के अलावा अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, दिव्यांशु उपाध्याय, गुलाब चौहान आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *