शा. उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि के तत्वाधान में पंद्रह दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 30 अप्रैल तक तक शा.उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि में आयोजित किया गया। इन पंद्रह दिवसों में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, शतरंज व टेबल टेनिस खेल की जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह द्वारा प्रदान की गई। प्रशिक्षण शिविर में 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप रमेश कुमार मरावी सरपंच गोंड़खामहि, अध्यक्षता संजय काठले ,प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलू साहू, आयोजन प्रमुख प्राचार्य जितेंद्र कुमार मोहरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे. प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल्स व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
