बस्तर जिला जुडो संघ व गोसुकुरियो कराटे दो एसोसिएशन ब्रांच जगदलपुर के द्वारा 1 मई से 10 जून तक युवाओं और बच्चों में आत्मरक्षा तथा शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन जुडो-कराते निः शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित होगा। यह शिविर विद्या ज्योति स्कूल ग्राउंड, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा.
Please follow and like us:
