छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ द्वारा मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिलाई के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता अंडर-7 एवं 11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई थी.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश जैन बरमेचा थे, समारोह की अध्यक्षता मनसा कॉलेज के डायरेक्टर संजीव सक्सेना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शतरंज संघ के सचिव तुलसी सोनी, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन एवं गुलाब चौहान उपस्थित थे।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने स्पर्धा की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूरी प्रतियोगिता में कुल पांच चक्र में खेले गए। अंडर-7 के ओपन वर्ग में मेधांस सोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि रुशांक दवे उपविजेता बने। अंडर-7 बालिका वर्ग में श्रेष्ठा भारद्वाज विजेता रहीं और शानवी झा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-11 ओपन वर्ग में विराट अय्यर ने जीत दर्ज किया और सर्वेश लिलहारे दूसरे स्थान पर रहे।
अंडर-11 बालिका वर्ग में उदवाला शान्विका विजेता बनीं और येशना पिल्लई ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि इन सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया गया है। अन्य श्रेणियों में रिदीत जैन (अंडर-7 ओपन), अविका पसीने (बालिका वर्ग), चनवीर सिंह (अंडर-11) और मानस्वी शर्मा (बालिका वर्ग) तृतीय स्थान पर रहे।
सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, दिनेश जैन, मोरध्वज चंद्राकर, टिकेश्वर साहू, छाया नोर्गे, संगीता, जिज्ञासा, मोनिका और अंजली टोप्पो का योगदान रहा। मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन रहे, जबकि तकनीकी सहायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर दिव्यांशु उपाध्याय सक्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सिंह राजपूत द्वारा किया गया.
