राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो की औरंगाबाद महाराष्ट्र में 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित है. जिसमे जय बजरंग अखाड़ा गोकुलपुर के बालक हेमराज हल्बा 48 किलो ग्राम, यमन यादव 55, आयुष कुमार 65, बोनेश साहू 92 किलो ग्राम वजन वर्ग में हिस्सा लेंगे.बालिका खिलाड़ी में तेजस्विनी नेताम 49 किलो ग्राम, लक्ष्मी साहू 61 किलो ग्राम में इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगी.
छत्तीसगढ़ टीम आज औरंगाबाद महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करेंगे. सभी शामिल खिलाड़ियों को भगवान सिंह यादव, राजकुमार अंकालू , कृष्ण सासाहू, मेघराज यदु, रामकुमार साहू, तुलसी, हरीश, लोकेश नेताम, लल्ला यदु, ए आर थिटे, चंद्रशेखर चौबे कोच विजय कुमार यादव आदि ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
