Cricket

KHELNEWZ JAANJGIR DESK जिला क्रिकेट संघ द्वारा समर कैंप का हुआ आगाज़, कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया शुभारंभ

जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रिकेट समर कैंप का शानदार शुभारंभ किया गया। पेंड्री स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन जिले के कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा किया गया। उद्घाटन के पहले ही दिन खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा गया और 100 से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीयन कराया।कैंप के पहले दिन युवाओं को छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों से रूबरू होने और उनसे सीखने का मौका मिला। जहां रणजी ट्रॉफी प्लेयर सहबान खान ने बैटिंग की बारीकियां सिखाईं वहीं शाहनवाज हुसैन ने युवा गेंदबाजों को गेंदबाजी के गुर सिखाए। वरिष्ठ खिलाड़ी लव्यं राजपूत ने भी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिए.

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने बताया कि यह कैंप पूर्णतः निशुल्क है. यह कैंप आगामी 30 जून तक चलेगा, जिसका आयोजन रोजाना सुबह 6:00 बजे से पेंड्री स्थित मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। आज उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग से खेल अधिकारी एवं एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, जिला पंचायत से करण, स्टेडियम प्रभारी कृष्णा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह, सचिव पद्मेश शर्मा, संरक्षक मनोज मित्तल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, योगेंद्र तिवारी, आर्यवीर सिंह, कोच राजेश राठौर, आशुतोष पांडे, भूपेश राठौर आदि उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author