Uncategorized

KHELNEWZ CENTRAL DESK डॉ ललित कुमार भनोट की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को राज्य एथेलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों की राजधानी में होगी अहम बैठक

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के माध्यम से छत्तीसगढ़ में एथलेटिक्स विकास के लिए 28 अप्रैल को शाम 4:00 बजे राजधानी के निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है. जिसमें डॉक्टर ललित कुमार भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स महासंघ, डॉक्टर ए.जे. सुमारिवाला उपाध्यक्ष विश्व एथलेटिक्स महासंघ, डॉ. मधु कांत पाठक महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ, रविंद्र चौधरी कार्यवाहक महासचिव दक्षिण एशिया एथलेटिक्स महासंघ एवं बी.ई. स्टेलिंग जोन्स कोषाध्यक्ष भारतीय एथलेटिक्स महासंघ उपस्थित रहेंगे.

बैठक में एथलेटिक्स में छत्तीसगढ़ राज्य के एथलीटो से संबंधित विकास व आयोजन और अन्य मामलों पर गहन चर्चा होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित होंगे. जिनसे सीधी बात भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के पदाधिकारी करेंगे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के प्रवक्ता एवं संयुक्त सचिव हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author