Sport News

KHELNEWZउप मुख्यमंत्री अरुण साव आज श्रीनगर के लिए हुए रवाना, केंद्रीय खेल मंत्रालय के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज सुबह श्रीनगर में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (24, 25, 26) चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले श्री साव ने नवा रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर चिंतन शिविर के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आगामी समय में खेलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों, खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के विषय में विचार-विमर्श किया जाएगा।श्री साव ने बताया कि, इस तीन दिवसीय शिविर में सभी राज्यों के खेल मंत्री और अधिकारी मंथन कर खेलों के विकास के लिए योजना बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन 2047 तक विकसित भारत बनाने का है, ऐसे ही 2047 तक हमारा देश दुनिया में खेल के क्षेत्र में अग्रणी बने, इस लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author