Baseball

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बेसबॉल की चारों टीम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

69वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित है जिसमें प्रदेश के बेसबॉल 14 एवं 17 वर्ष के बालक बालिका की टीम भाग ले रहे है. छत्तीसगढ़ दल के प्रमुख प्रबंधक अख्तर खान ने बताया कि अंडर 14,17 बेसबॉल बालक बालिका की चारों टीम ने अपने-अपने पुल में बिना मैच हारे टॉप करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है.

14 वर्ष बालक ने पंजाब को 6-2 से विद्या भारती को 6-03 से हराया, 14 वर्ष बालिका ने मणिपुर को 11-01, मध्य प्रदेश को 09-04 से हराया, 17 वर्ष बालक ने जम्मू कश्मीर को 10-00 से सीबीएसई को 10-00 से आंध्र प्रदेश को 08-04 से, 17 वर्ष बालिका ने जम्मू कश्मीर को 11-01 आंध्र प्रदेश को 11-00 सीबीएसई को 10 -00 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, संदीप गाहिरे नेहा यादव, अंजलि खलको, आकृति श्रीवास्तव, ऋतु पटेल है. खिलाड़ियों को प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल, महासचिव सुश्री मिताली घोष, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप, लखन देवांगन, शिशिर निषाद आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *