Cricket

KHELNEWZ DHAMTARI DESK जिले की 3 बालिकाओं का छत्तीसगढ राज्य क्रिकेट संघ जोन टीम में हुआ चयन

छत्तीसगढ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 टी-20 (महिला) चेलेंजर ट्राफी में जिले के 3 बालिकाओं का तीन विभिन्न जोन की टीम में चयन हुआ है । अंडर-19 टी-20 (महिला) चेलेंजर ट्राफी का आयोजन 16 अप्रैल से दुर्ग में किया जा रहा है ।

अंडर-19 टी-20 (महिला) चेलेंजर ट्राफी के ईस्ट जोन में चंचल साहू, नार्थ जोन में वर्षा साहू तथा साऊथ जोन में बबिता हिरवानी का चयन हुआ है । चयनित तीनो खिलाड़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित प्रशिक्षण शिविर में कोच श्रीमती अनुप्रिया शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं.

जिला क्रिकेट संघ द्वारा पी.जी.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में 01 अप्रेल से डयूज बॉल क्रिकेट समर केम्प का आयोजन किया गया है । उक्त समर केम्प में धमतरी जिले के लगभग 100 से अधिक 09 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक/बालिकाऐं लाभ ले रहे हैं । समर केम्प श्री अजय बाबर एवं सकुश गुप्ता के सानिध्य में तथा कोचद्वय श्रीमती अनुप्रिया शर्मा एवं सजल चंद्राकर के मार्गदर्शन में चल रहा है ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *