उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन फ्यूचर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, बरेली में 30 मार्च से 03 अप्रैल तक आयोजित किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 20 सदस्यीय महिला टीम ने भाग लिया।प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को पूल ई में गुजरात एवं उत्तराखंड के साथ रखा गया था। पूल मैचेस में छत्तीसगढ़ ने अपने पहले मुकाबले में उत्तराखंड को 17-02 गोलों से पराजित किया तथा दूसरे मैच में गुजरात को 26-16 से पराजित कर प्री-क्वार्टरफईनल में प्रवेश किया।
प्री-क्वार्टरफईनल में छत्तीसगढ़ ने बिहार को 26-09 से पराजित कर क्वार्टरफईनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में राजय का मुकाबला पंजाब के साथ हुआ. जिसमे छत्तीसगढ़ ने पंजाब को 28-23 से हराते हुए सेमीफइनल में प्रवेश किया। सेमीफइनल में छत्तीसगढ़ की टीम हिमाचल प्रदेश से 18-32 से पराजित होकर कांस्य पदक जीती। छत्तीसगढ़ को दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया किया।
राज्य टीम में शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं प्रबंधक में
1. कु. अनिता (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 2. कु. काजल (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 3. कु. गौरव (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 4. कु. प्रीति (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 5. कु. मीनू (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 6. कु. काजल (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 7. कु. सुरक्षा (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 8. कु. पंकज सांगवान (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 9. कु. निक्की (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर), 10. कु. भाविका रामटेके (दुर्ग जिला), 11. कु. सोनिका (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 12. कु. अनिका (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 13. कु. हेमपुष्पा (रायपुर जिला), 14. कु. रेणुका यादव (दुर्ग जिला), 15. कु. कनक जोगी (राजनांदगांव जिला), 16. कु. कनक माली (कबीरधाम जिला), 17. कु. दिशा बोस (दुर्ग जिला), 18. कु. सीमा साहू (महासमुन्द जिला), 19. टीम की प्रशिक्षक श्रीमती जूनियट विनय (द.पू.म. रेल्वे, बिलासपुर) एवं 20. टीम के प्रबंधक विजय बहादुर (बी.एस.पी., भिलाई) है।
टीम के विजेता होने पर संघ के चेयरमेन विनोद चंद्राकर एवं अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा, उपाध्यक्ष इमरान अली, डी.एस. क्रिस्टोफर, आशीष यादव, बी.एस.पी. हैंडबाल क्लब के अध्यक्ष बी.डी. बाबू (महाप्रबंधक प्रभारी, प्लांट गैरेज) एवं सचिव अब्दुल रहीम, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के फाउण्डर मेंबर बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव समीर खान, सहसचिव जितेन्द्र तिवारी, एस. प्रभाष, कोषाध्यक्ष विजय बहादुर आदि ने बधाई दिए.
