Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK खेलो इंडिया अस्मिता पेंचक सिलाट में छत्तीसगढ़ ने 11 पदक जीते

आनंद, गुजरात में 31 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट महिला लीग (सब-जूनियर, जूनियर) नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने कुल 3 स्वर्ण एवं 8 कांस्य पदक हासिल किए।

पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अनामिका गुर्जर, यशस्वी सिंह, सिया कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं कृतिका कशेर, अदिति सिंह, सर्वज्ञ गर्ग, निकुंज लहरे, विधि सिपानी, अविसी ओझा, ध्रुव चौबे, लावन्या साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया. कोच के रूप में सुश्री लिनीमा साहू, मैनेजर अभिषेक देवांगन व सूर्यकांत वर्मा ने सहयोग प्रदान किया.

इस उपलब्धि के लिए पेंचाक सिलाट संघ के संरक्षक रविंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, छ. ग.एथलेटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के मनीष श्रीवास्तव, पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव सूरज यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author