पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रदर्शन मुकाबले कबड्डी का कल बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में समापन हुआ. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने चिर परिचत अंदाज़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉयज़ और गर्ल्स दोनों वर्गो में बने चैंपियन.

मेंस कैटेगरी में ओडिशा रनर अप और झारखण्ड ने तीसरा स्थान हासिल किया वही विमेंस में झारखण्ड द्वितीय व ओड़िशा तीसरे स्थान पर रहे. विदर्भ की टीम दोनों वर्गो में चौथे स्थान पर रहे.विजेता टीम को छत्तीसगढ़ प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशि कान्त बघेल, महासचिव प्रदीप यादव, अनतर्राष्ट्रीय निर्णायक मुकेश कुमार साहू, निर्णायक नारायण यादव, कौशल यादव आदि सभी ने बधाई प्रेषित किये.
Please follow and like us:
