
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के स्विमिंग इवेंट जो की राजधानी के अंतर्राष्ट्रीय तरणताल में जारी है. जिसमे आज 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में बिलासपुर की अनुष्का भगत ने सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है. अनुष्का बसंत एक्का की बेटी है.

कल अनुष्का ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी रजत जीत चुकी है. उनकी इस उपलब्धि पर बद्री प्रसाद गुर्जर, सतीश सिंह ठाकुर, अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह परिहार, संतोष पाल, शंकर पांडे, राजेश साहू, मनोज कश्यप,बी एस यादव, देवेंद्र सिंह, सागर परिहार, विनय, दिनेश आदि ने बधाई दिए है.
Please follow and like us:
