Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का हॉली क्रॉस स्कूल की मेज़बानी में हुआ भव्य शुभारंभ

हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज चौथी इंटर-स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनआईएस क्वालिफाइड ‘ए’ ग्रेड राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच प्रीतम दास उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्तीय सलाहकार सूरज सिंह रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का स्वागत पौधारोपण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। टूर्नामेंट में शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों का परिचय कराया गया तथा खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शपथ ली।

विद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल और मल्टीपरपज स्कूल के बीच खेला गया। मल्टीपरपज स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत माता स्कूल ने मात्र 6 ओवर में 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। इस मैच में अबीर खालसा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरा मुकाबला नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल और एस.ई.सी.आर. नंबर 2 के बीच खेला गया। एस.ई.सी.आर. नंबर 2 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.1 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में नेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीम 10 ओवर में 64 रन ही बना सकी, जिससे एस.ई.सी.आर. नंबर 2 ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में वासुदेव नेताम को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author