
बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वावधान में थाईलैंड के पट्टाया व बैंकॉक में भारत व थाईलैंड के बीच खेली गयी तीन मैचों के अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला के पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में भारतीय पुरुष एवं महिला टीम ने मेज़बान टीम को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्विप करते हुए श्रृंखला पर कब्जा जमाया।
इस बात की जानकारी देते हुए बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई.राजा राव ने बताया कि पुरुष वर्ग के पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-15,35-12 से,दूसरे मैच में 35-12,35-13, श्रृंखला के तीसरे व अंतिम मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-21,35-23 से पराजित किया।
जबकि महिला वर्ग के पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-12,35-14 से,दूसरे मैच में 35-14,35-10 से एवं श्रृंखला के तीसरे व अंतिम मैच में भारत ने थाईलैंड को 35-19,35-21 से पराजित कर श्रृंखला पर कब्जा जमाया।
पुरुष वर्ग में कप्तान सुमित शर्मा, पुष्पेंद्र साहू, सुदीप श्रीनिवास, सुदीप एस.,जूरेड रवि, अजीत कुमार, के.नागा बाबू ने एवं महिला वर्ग में कप्तान शक्ति एस., आरती कुमारी, वी.नागा माधवी,दीपशिखा साहू,तनु चंद्रवंशी, लोकेश्वरी, श्रीलेखा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
टीम में महासमुंद से पुष्पेंद्र साहू और दीपशिखा साहू व कोच के रूप में नरेश चंद्राकर टीम में शामिल थे. भारतीय पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम को थाईलैंड से श्रृंखला जीतने पर भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के चेयरमैन-सह-मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई.खेमचंद सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष तोम्बा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव वाई.राजा राव, राष्ट्रीय सिलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला अध्यक्ष भाजपा येतराम साहू, महेंद्र जैन, रितेश गोलछा, बादल मक्कड, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार धृतलहरे आदि ने बधाई दिए.
