Basketball

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK डीपीएस की गर्ल्स बास्केटबाॅल टीम एसीजी जुनियर स्पर्धा में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना

दिल्ली पब्लिक स्कूल की बालिका बास्केटबाॅल टीम एसीजी जुनियर एन बी ए द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 19 से 24 मार्च तक आयोजित 3×3 नेशनल फाइनल में भाग लेने के लिए रवाना हो गयी है।

इस प्रतियोगिता में ए सी जी जुनियर एन बी ए द्वारा 14 वर्ष से कम उम्र की विभिन्न सीटी में आयोजित 3×3 सीटी लीग की विजेता उपविजेता एवं आल स्टार टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की छः बालिका खिलाड़ी भाग ले रही है. जिनमें चार खिलाडी स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी और दो अन्य आल स्टार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीम में सौम्या पांडे (कप्तान ), इशिका साहू, सुरूचि टोप्पो एवं हर्षिता लाहकर है. टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं मेनेजर चमेली है। आल स्टार टीम में अंशिका तोमर एवं पावनी कोडापे भाग लेंगी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल की बालिका बास्केटबाॅल टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल के संचालकगण, प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह ,खेल अधिकारी मोहन राव, मोहन साहु आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author