Football

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के सातवें राउंड में ब्रह्मविद, मैट्स और विला एफ.सी. की शानदार जीत

वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में चल रहे छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के सातवें राउंड में 5 रात्रि कालीन मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन के पहले मुकाबले में मैट्स पैंथर्स ने बॉर्नियो एफ.सी. को 4–1 से हराया। टीम की ओर से अमोल ने 5वें और 12वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर बेहतरीन शुरुआत दी। इसके बाद अभिनव (36’) और तांडी (45’ के लगभग) ने गोल कर टीम की जीत पक्की की।

बॉर्नियो एफ.सी. के लिए एकमात्र गोल अंजनया (28’) ने किया। दूसरा मुकाबला जेएसएफ क्लब और नरेश एफ.सी. के बीच खेला गया जो बेहद कड़ा और संतुलित रहा। नरेश एफ.सी. ने शुरुआत में ही बढ़त बनाई जब योगेश (5’) और अजय (8’) ने गोल किए। लेकिन जेएसएफ क्लब ने वापसी करते हुए मोरिस दास (18’) और नोमिश (20’) के गोलों से मैच को बराबरी पर ला दिया। अंततः मुकाबला 2–2 की रोमांचक ड्रॉ पर समाप्त हुआ।तीसरे मैच में इन्फिनिटी एफ.सी. और फिल फाइटर्स के बीच 1–1 की बराबरी रही।

इन्फिनिटी एफ.सी. की ओर से एम. संदीप (14’) ने गोल किया, जबकि फिल फाइटर्स के लिए अमन टिग्गा (27’) ने बराबरी का गोल दागा। दोनों टीमों ने अंत तक जीत के लिए भरपूर प्रयास किए, लेकिन स्कोर लाइन नहीं बदली।चौथे मुकाबले में ब्रह्मविद एफ.सी. ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सराफत लायंस को 3–0 से पराजित किया। टीम की ओर से भोले (12’), अरुण (20’) और सोहैब रब्बानी (40’) ने शानदार गोल दागे।

ब्रह्मविद एफ.सी. ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और नियंत्रण दिखाया। दिन के अंतिम मुकाबले में विला एफ.सी. ने एस.एस. ब्लास्टर्स को 1–0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गौरव (20’) ने किया। इस गोल ने विला एफ.सी. को कीमती तीन अंक दिलाए। प्रवीण जैन ने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि 8 नवंबर शनिवार को सायं 6 बजे क्वालीफायर 1 एवं एलिमिनेटर मैच होंगे, 9 नवंबर रविवार को अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच के साथ क्वालीफायर 2 होगा तथा 10 नवंबर को सीनियर महिला टीमों के मध्य मैत्री मैच के बाद फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.