badminton

KHELNEWZ RAIGARH DESK राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में आमन दोहरे मुकाबले में रहे उपविजेता

छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 05 नवम्बर तक कबीरधाम में किया गया। प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल एवं सेमीफ़ाइनल तक पहुँचकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

रायगढ़ के उभरते हुए खिलाड़ी आमन खान और हर्षवर्धन बारिक ने टूर्नामेंट में अनुशासित, संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से रायगढ़ बैडमिंटन की प्रतिष्ठा और भी सुदृढ़ हुई है।

आमन खान ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 बालक एकल और युगल दोनों वर्गों में फाइनल तक का सफर तय किया।

एकल वर्ग (Singles) के फाइनल में आमन का मुकाबला अक्षय दत्त मिश्रा से हुआ, जिसमें आमन ने मजबूत खेल दिखाया पर उपविजेता रहे।

युगल वर्ग (Doubles) में आमन ने निक्शय पटेल के साथ जोड़ी बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग के फाइनल में सार्थक कांट थॉमस एवं गर्वित कंशल की जोड़ी से उन्हें कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा।

हर्षवर्धन बारिक – मिक्स्ड डबल्स फाइनल तक पहुँचे, सिंगल्स में सेमीफ़ाइनल तक शानदार प्रदर्शन रायगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर्षवर्धन बारिक ने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया।

बालक एकल वर्ग (Singles) में हर्षवर्धन सेमीफ़ाइनल तक पहुँचे, जहाँ उनका मुकाबला अक्षय दत्त मिश्रा से हुआ।

मिश्रित युगल (Mixed Doubles) वर्ग में हर्षवर्धन ने गौरी अय्यर के साथ जोड़ी बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग के फाइनल में अक्षय दत्त मिश्रा और राशी मल्ल की जोड़ी से उन्हें कड़े संघर्ष में पराजय मिली।

संघ के अध्यक्ष श्री अकरम खान एवं सचिव श्री सौरभ पंडा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आमन खान और हर्षवर्धन बारिक का प्रदर्शन रायगढ़ जिले की बैडमिंटन प्रतिभा को राज्य स्तर पर एक नई पहचान दे रहा है।संघ के संरक्षक श्री अरुण बेरीवाल, सुभाष अग्रवाल, चेयरमैन प्रवीर शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास बजाज, सह सचिव श्री कुंदन सिंह, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अरुणा चौहान, राजेश यादव, अजय थवाईत, श्याम गोयल, श्री कन्हैया शर्मा, राकेश पटेल एवं हितेश वर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.