राजधानी के एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराया है। बहतराई बिलासपुर में 05 से 07 सितंबर तक आयोजित 22वीं सब-जूनियर, जूनियर एवं अंडर-23 बालक-बालिका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।

रायपुर के बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों ने कुल मिलकर 22 पदक जीते, जिनमें 10 स्वर्ण पदक 07 रजत पदक 05 कांस्य पदक शामिल हैं।
बोर्डिंग खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medal)
1. बिरजू राम मांडवी – 110 मीटर हर्डल्स, हाई जंप (2 स्वर्ण)
2. किरण ध्रुव – लंबी कूद (1 स्वर्ण)
3. रुतुराज – रिले रेस (1 स्वर्ण)
4. योगेन्द्र – रिले रेस (1 स्वर्ण)
5. बलराम – रिले रेस (1 स्वर्ण)
6. ध्रुवा बिरेन्द्र – रिले रेस (1 स्वर्ण)
रजत पदक विजेता (Silver Medal)
1. किरण ध्रुव – हाई जंप
2. ध्रुवा बिरेन्द्र – 600 मीटर
3. दुर्गेश – हाई जंप
4. बलराम – 60 मीटर स्प्रिंट
5. योगेन्द्र – ट्राइथलॉन
कांस्य पदक विजेता (Bronze Medal)
1. किरण पटेल – 600 मीटर
2. जिया – लंबी कूद

डे बोर्डिंग खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ
स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medal)
1. सिद्धार्थ नागेश – शॉटपुट
2. अनिल साहू – डिस्कस थ्रो
3. विजय यादव – जैवलिन थ्रो
रजत पदक विजेता (Silver Medal)
1. मुकुंद वर्मा – लंबी कूद
2. अनंत कुमार साहू – शॉटपुट
कांस्य पदक विजेता (Bronze Medal)
1. उदय गडेवाल – डिस्कस थ्रो
2. सिद्धार्थ नागेश – डिस्कस थ्रो
3. अनंत कुमार साहू – जैवलिन थ्रो
बालिका फुटबॉल अकादमी में नियमित प्रशिक्षण की खिलाड़ी गुंजन ने होमलेस वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया
इधर बालिका फुटबॉल अकादमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली खिलाड़ी गुंजन पटले ने होम लेस फुटबॉल वर्ल्ड कप 23 से 30 अगस्त ओस्लो नॉर्वे में गोलकीपर के रूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें बधाई दीं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।