
पहले कॉमन वेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप की शुरुआत आज 21 अक्टूबर से वीर सावरकर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स अहमदाबाद में होने जा रहा है. यह आयोजन क्रमशः 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगा. जिसमें पुरुष वर्ग में 14 और महिला कैटेगरी में 10 देशो की टीम हिस्सा ले रही है. यह आयोजन इंटरनेशनल व एशियाई कबड्डी फेडरेशन तथा भारतीय अमेच्युर कबड्डी फेडरेशन की देख रेख में संपन्न होगा.

छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे कॉमन वेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में जिला कबड्डी संघ कोरबा के वरिष्ठ सदस्य मोरध्वज सिंह को इस अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में रेफरी के तौर पर सेलेक्ट किया गया है. प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल सहित सभी सदस्यों ने रेफरी मोरध्वज सिंह को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित किये.
READ THIS ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%bf/: KHELNEWZ EDITORIAL DESK कॉमन वेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का आज होगा भव्य आगाज़, प्रदेश के मोरध्वज सिंह रेफेरशिप पैनल में हुए चयनितPlease follow and like us:
