
बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन टीम के जीत में निभाएगा प्रमुख भूमिका
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग भारत की पहली ऑफिशियल स्टेट लीग है जिसकी शुरुआत 21 अक्टूबर से राजधानी के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा. लीग का पहला मुकाबला राजधानी रॉयल्स और न्यायधानी नाइट्स के बीच 22 अक्टूबर को खेला जायेगा. छह टीमों के बीच कुल 18 मैच खेले जाएंगे और आखिरी दो टीमें 1 नवंबर को एकरोमांचक फाइनल खेलेंगी। सभी टीमें एक्सपीरियंस और रॉ टैलेंट के परफेक्ट मिक्स के साथ मैदान पर उतरेंगे. स्पर्धा को छत्तीसगढ़ सरकार का स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट ऑर्गनाइज़ कर रहा है।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के शुरू होने में अभी केवल दो दिन शेष रह गए है. जैसा इस लीग के फॉर्मेट के अनुसार प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ी शामिल है. जिनमें 4 मार्की खिलाड़ी को शामिल किया गया है. ओलंपिक खेलों में भारत की ओर से खेल चुके प्रतिष्ठित और अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों को प्रत्येक टीम में मार्की (Marquee) खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। माना जा रहा है की लीग में खेलने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों के सानिध्य में राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
छह फ्रेंचाइजी और उनके हेड कोच और असिस्टेंट कोच के साथ टीम मैनेजर इस प्रकार हैं:
न्यायधानी नाइट्स: रजनीश मिश्रा (मुख्य कोच)मृणाल चौबे (सहायक मुख्य कोच)गोपेश्वर कहारा ( टीम मैनेजर)
मेनपैट टाइटन्स : राजिंदर सिंह जूनियर (मुख्य कोच)अमिताभ मानिकपुरी (सहायक मुख्य कोच) दीपेश चौबे (टीम मैनेजर)
चक्रधर चैंपियंस: देवेश चौहान (मुख्य कोच)रवि पारीक (सहायक मुख्य कोच)धनीराम यादव (टीम मैनेजर)
राजधानी रॉयल्स: अजितेश रॉय (मुख्य कोच) रश्मि संध्या एक्का (सहायक मुख्य कोच) अनीस अहमद (टीम मैनेजर)
संस्कारधानी स्ट्राइकर्स: अजय कुमार (मुख्य कोच) अनुराज श्रीवास्तव (सहायक मुख्य कोच) योगेश द्विवेदी (टीम मैनेजर)
बैलाडीला बुल्सएमडी रियाज़ (मुख्य कोच) राकेश टोप्पो (सहायक मुख्य कोच) जहांगीर खान (टीम मैनेजर)
ज्ञात हो 6 में से 4 टीम जिनमें राजधानी रॉयल्स, न्यायधानी नाइट्स, बैलाडीला बुल्स और मैनपाट टाइटंस के मुख्य प्रशिक्षक अब तक टीम में शामिल नहीं हो पाए है. ऐसे में साहयक प्रशिक्षकों के द्वारा कैंप आयोजित किया जा रहा है.
खिलाड़ियों का कैम्प राजधानी में आयोजित हो रहे है. जिसमे एक समय में दो टीम मैदान के दोनों हॉफ मे प्रैक्टिस कर रहे है. सभी टीम को 1.30 घंटे का प्रैक्टिस ऑवर दिया गया है. खिलाड़ियों को निजी होटल में रुकने की व्यव्यवस्थ विभाग द्वारा किया गया है और बस के माध्यम से वे ट्रेवल कर रहे है.
टीम के प्रैक्टिस के सम्बन्ध में खेल न्यूज़ द्वारा कोच से हुए बातचीत के अनुसार टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर सेट करने में सभी टीम का जोर है. साथ ही पेनल्टी कॉर्नर को ड्रैग स्लिप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा गोल हासिल करने के लक्ष्य को टीम देख रही है. इंडिया कैम्प और नेशनल प्लेयर्स के शूटआउट एवं फिटनेस लेवल कमाल का है. सभी टीम में चूँकि हर जेनर के खिलाड़ी है ऐसे में टीम मैनेजमेंट बेस्ट कॉम्बिनेशन को जीत के लिए सबसे अहम् मान रही है.


