HandBall

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK राज्यस्तरीय गर्ल्स हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब दुर्ग ने किया अपने नाम

जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 17 एवं 18 अक्टूबर को कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की लगभग 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

रोमांचक मुकाबलों में दुर्ग की टीम ने विजेता, राजनांदगांव ने उपविजेता तथा रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा के उद्घाटन समारोह में कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी एवं कृष्णा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन तथा हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सचिव प्रिंस मिश्रा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में जिला संघ के सचिव नारायण तम्बोली सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *