
बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर 19 विनु मांकड वन डे ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा वन डे मैच 12 अक्टुबर को पांडेचेरी में उत्तर प्रदेश टीम के विरुद्ध खेला गया। उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 47.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 229 रन बनाये। जिसमें भावी शर्मा ने 94 रनों की शानदार पारी खेली, उनके अतिरिक्त हेमंत अवस्थी ने 50 रनों का योगदान दिया । अन्य कोई भी बल्लेबाज बडी पारी खेलने में नाकाम रहे। छत्तीसगढ की ओर से धनंजय नायक ने 3 विकेट, फैज खान तथा शिवम यादव ने 2–2 विकेट प्राप्त किये. उनके अतिरिक्त आयुष सिंह तथा वेदांश खेडीया को 1-1 सफलतायें प्राप्त की ।

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 43.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ की ओर से अमेया मोरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 107 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेली। उनकेअतिरिक्त आदित्य वर्मा ने 75 रन तथा कप्तान फैज खान ने नाबाद 18 रन बनाये। उत्तर प्रदेश की ओर से आशिष, आयुष तथा शांतनु ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया।
