netball

KHELNEWZ BASTAR DESK जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल चयन प्रतियोगिता संपन्न

नेटबॉल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 12 अक्टूबर को सब जूनियर आयु वर्ग के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन जिले में किया गया। स्पर्धा डी.ए.वी. करमरी, बस्तर के खेल मैदान में आयोजित हुई। यहां चयनित होने वाले खिलाड़ी धमतरी में आयोजित होने वाले आगामी राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्राचार्य त्रिभुवन साहू एवं नेटबॉल प्रशिक्षक नंद कुमार साहू की उपस्थिति रही। जिला संघ के सदस्यों के देखरेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का मूल्यांकन कर जिला टीम के लिए चयन प्रक्रिया को पूरा किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *