
20 वीं एशियन गेम्स में भारत को 85 पदक प्राप्त हुए जिसमें एथलेटिक्स में कुल 24 पदक के साथ खिलाड़ियों ने रचा नया इतिहास. एथलीटों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं के दौरान 5 राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किए, जबकि 11 खिलाड़ियों ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 3 खिलाड़ियों ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ एथेलेटिक्स संघ के सचिव अमरनाथ सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं साउथ एशिया एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर ललित कुमार भनोट से सौजन्य भेंट कर बधाई दिए. खिलाड़ियों के बेहतरीन उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के महासचिव अमरनाथ सिंह ने बधाई दी.
इस अवसर पर इंडिया ताइक्वांडो महासंघ के अध्यक्ष नामदेव श्रीगांवकर भी उपस्थित थे, साथ में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमति अंजू बॉबी जॉर्ज उपस्थित रही. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

