Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK भारत बनाम ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 क्रिकेट सीरीज के टिकट 12 अक्टूबर से होगा ऑनलाइन उपलब्ध

छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली भारत बनाम ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 क्रिकेट सीरीज के टिकट्स 12 अक्टूबर से ऑनलाइन (टिकट जिनी ऐप) बुक किया जा सकता है.

आज राजधानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएससीएस के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन अंतर्राष्ट्रीय महिला टी-20 मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को रायपुर में ही खेले जाएंगे। टिकट की दर क्रमशः 250/- से 3500/- हज़ार तक की श्रेणी में उपलब्ध होगा. भारतीय महिला टीम तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना की अगुवाई में इस मुकाबले में उतरेंगी. भारतीय महिला टीम 11 को और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी 12 अक्टूबर को राजधानी पहुंच जायेंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author