Softball

KHELNEWZ BEMETARA DESK राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि सारंगढ़ मे 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित हुआ. जिसमें सॉफ्टबाल खेल मे दुर्ग संभाग की टीम ने 17 वर्ष आयु वर्ग बालक एवं बालिका दोनो वर्गो मे स्वर्ण पदक जीत कर शानदार प्रदर्शन किया.

संभाग की टीम मे शामिल जिले के कुल 13 बॉयज़ व गर्ल्स शामिल थे. इनमे जेवरा विद्यालय से कोमल पाटिल, राजू साहू,रोशन सिन्हा, दीपक निषाद, रोहन साहू और गर्ल्स टीम मे जेवरा स्कूल के करीना पाटिल, रेणुका साहू, केवरा साहू, त्रिवेणी मानिकपुरी, दीपिका निषाद, प्रतिज्ञा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए के जायसवाल, जेवरा स्कूल प्राचार्य विनोद चौहान, महेन्द्र पाटिल सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, सदस्य उदय भास्कर सिंह, प्रबल सिंह ठाकुर, ब्याख्याता सोमेश्वर देवांगन, नीता साहू, पुष्कर भोंसले, संतोष साहू,रश्मि अग्रवाल, दीपशिखा माने, योगेश्वर देवांगन, पदमजा सिंह, मंजूषा सिंह, रौशनी गुप्ता, चिकेंद्र साहू, कविता शर्मा सहायक कोच प्रिन्स सिंह, कमल यादव आदि ने शुभकामनायें दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author