
बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 19 विनु मांकड वन डे ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का पहला वन डे मैच 08 अक्टुबर को पांडेचेरी में हरीयाणा के विरुद्ध खेला गया. हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये 42.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर हरियाणा की टीम 177 रन ही बना सकी.
जिसमें गोरीश दहीया ने सर्वाधिक 51 रन तथा संदिप परीहार ने 45 रन बनाये, साथ ही निधीश गौर ने 26 रनों का योगदान दिया । छत्तीसगढ की ओर से अगमजोत सग्गर ने 4 विकेट तथा धनंजय नायक ने 3 विकेट प्राप्त किया। उनके अतिरिक्त शिवम यादव को 2 सफलतायें प्राप्त हुई।

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ की टीम ने 42.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। मध्य क्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य वर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अतिरिक्त तेजस्वी कलभोर ने 39 रन तथा कप्तान फैज खान ने 19 नाबाद रनों की पारी खेले। हरियाणा की ओर से सिद्धार्थ, आरव तथा मोहित ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया।
