
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 38 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
चयनित खिलाड़ी
1. चांदनी साहू
2. सुहानी साहू
3. तकेश्वरी साहू
4. कुमारी
5. ऋतिका साहू
6. लीना कश्यप
7. इन्द्राणी
8. अनामिका
9. चंदा
10. चांदनी
11. प्रेरणा
12. पुष्पांजलि
13. श्रुति
14. कविता भारती
टीम अधिकारीटीम मैनेजर : प्यारेलाल साहू
प्रशिक्षक (कोच) : सुश्री ढेहरीन ध्रुव
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं टीम प्रबंधन को बधाई प्रेषित किये। शारीरिक शिक्षा विभाग की संचालक डॉ. रीता वेणुगोपाल, प्रो. राजीव चौधरी, प्रो. सी. डी. अगाशे तथा विभाग के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
