Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK अंतर्राष्ट्रीय जूनियर टेनिस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की तनिष्का भटनागर डबल्स में बनी चैंपियन

छत्तीसगढ़ की युवा टेनिस खिलाड़ी तनिष्का भटनागर ने अंतरराष्ट्रीय जूनियर स्पर्धा जो कि 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जिबूती, पूर्वी अफ्रीका में आयोजित हुआ में गर्ल्स डबल्स का खिताब जीतने के साथ-साथ सिंगल्स में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।इस उपलब्धि के साथ तनिष्का छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय ITF जूनियर जे 30 प्रतियोगिता में गर्ल्स डबल्स का खिताब जीता और सिंगल्स के फाइनल तक पहुंचकर उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।

यह उपलब्धि लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों को मिलाकर छत्तीसगढ़ टेनिस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सिंगल्स के फाइनल में तनिष्का का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त हांगकांग की का हेई मा से हुआ। हालांकि तनिष्का को फाइनल में 2-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें गर्ल्स सिंगल्स की उपविजेता बनाया।

गर्ल्स डबल्स में तनिष्का ने जर्मनी की लुईसे लुक्ज़ाक के साथ जोड़ी बनाई और शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में तनिष्का-लुईसे की जोड़ी ने स्वीडन की लोविसा नेसेलियस और तुर्की की जेनेप आइल्युल बागदातली को 6-3, 6-4 से पराजित कर ITF J30 गर्ल्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author