
छत्तीसगढ़ स्क्वैश संघ द्वारा आगामी 82वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 11 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे स्क्वैश कॉम्प्लेक्स, बुढापारा में आयोजित होगा।
उल्लेखनीय है कि नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक मुंबई में आयोजित होगा. चयन ट्रायल के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है। संपर्क: +91 9770344200.
Please follow and like us:
