
26 वी शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल 17 वर्ष बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन सारंगढ़ में 04 से 07 अक्टूबर तक आयोजित हुआ. जिसमें जिले से जूनियर बालक वर्ग में सोहम सिंह राजपूत, शुभम सेन, सचिन एवं बालिका वर्ग में सौम्या चंद्राकर, पूजा चंद्रवंशी, नंदनी सहित कुल 06 खिलाड़ियों का चयन हुआ था. जिन्होंने दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व किया.
जिसमें बालक एवं बालिका दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. दुर्ग जोन को पदक जीतने में प्रशिक्षक राजा जोशी, व्यायाम शिक्षक दिनेश वर्गीस एवं भूपेंद्र गढ़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अकेदमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, अकेडमी के संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, गजराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, दीपक सिन्हा अशोका पब्लिक स्कूल संचालक पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, श्यामा चकोर एवं समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दिए.


