Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा का न्यायधानी में हुआ शुभारम्भ, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति ने खिलाड़ियों के जोश को किया दुगुना

26 वी राज्य स्तरीय शालेय स्पर्धा का शुभारम्भ आज बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ. स्पर्धा के दौरान कबड्डी, हॉकी और आर्चरी के मुकाबले खेले जायेंगे, जिसमें 500 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हो रहे है. स्पर्धा में पांचो संभाग से जुड़े खिलाड़ी, कोच और मैनेजर पहुंचे हुए है. आज उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव उपस्थित हुए. इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया.

उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों की मेहनत उन्हें बेहतर इंसान के रूप में तैयार करेगा. श्री साव ने इस दौरान संजू देवी की उपलब्धियों से सभी को रूबरू कराया. संजू कबड्डी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झंडा इसी बहतराई एक्सीलेंस सेंटर पर खेलते हुए हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि पर राज्य शासन ने क्रमशः 50 और 51 लाख रुपये पुरुस्कार स्वरुप प्रदान किये है.

श्री साव ने हॉकी की गीता यादव और मधु सिदार के प्रयास एवं उपलब्धियों को भी शालेय स्पर्धा में शामिल प्रतिभागियों से साझा करते हुए उन्हें जीवन में बेहतर खिलाड़ी से जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दिए.श्री साव ने कहा कि खेल खिलाड़ियों को जीवन में हर परिस्थिति में जूझकर आगे बढ़ने की शक्ति देता है. खेल से खिलाड़ी अनुशासित और स्वस्थ जीवन का वरदान हासिल करता है जो उन्हें एक सफल व्यक्ति के रूप में समाज में स्थापित करता है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि खेल के मैदान में कोई हारता नहीं है, खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर संसाधन और सुविधाएं जरूरी हैं। उन्होंने बहतराई खेल परिसर को मध्य भारत के उत्कृष्ट खेल संस्थानों में विकसित करने के लिए इसके उन्नयन पर जोर दिया।

पीएम श्री कन्या विद्यालय सरकंडा की छात्राओं ने भारत माता वंदना सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तपती धूप में छात्राओं की शानदार प्रस्तुति की अतिथियों ने सराहना की। विधायक श्री शुक्ला ने उनके उत्साहवर्धन के लिए 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस दौरान अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को इस स्पर्धा में अपने उत्तम प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दिए.

चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है. स्पर्धा में 303 छात्र, 193 छात्राएं और 75 ऑफिशियल्स शामिल हैं. इसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की तीरंदाजी, 19 वर्ष आयु वर्ग की हॉकी और 19 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी के मुकाबले बहतराई के एस्ट्रोटर्फ, इंडोर स्टेडियम और तीरंदाजी मैदान में खेले जाएंगे।. प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं.

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा, बसंत प्रताप सिंह, सहायक संचालक क्रीड़ा जी.डी. गर्ग सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती दुबे, श्री सुशील मिश्रा एवं शाहिद हुसैन ने किया

Please follow and like us:

khelnewz

About Author