Sport News

एशियन गेम्स की सफल यात्रा कर लौटे डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया का जिला ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया का 20 वे एशियन गेम्स जापान से छत्तीसगढ़ वापसी पर जिला ओलंम्पिक संघ बलौदाबाजार के सचिव आदित्य सिंह ठाकुर ने उनसे मुलाकात कर उन्हें सफल यात्रा पर बधाई दी । श्री सिसोदिया एशियन गेम्स में बतौर खेल प्रशासक उपस्थित रहे.

विदित हो कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्ड़ी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था और इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ सिसोदिया बतौर प्रशासक वहां उपस्थित थे। इस अवसर पर ओलम्पिक संघ के पदाधिकारीयो अनुपम अग्रवाल, धीरज वाजपई, राजकुमार मल, आशीष सिंह, शैलेश सिंह ठाकुर, वर्षा मिरी, वंदना तिवारी, वीरेंद्र पटेल सहित जिले के समस्त खेल संघो के पदाधिकारीगयों ने हर्ष व्यक्त किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author